ऊना,22 जुलाई : उपमंडल के लठियानी गांव में चारपाई से गिरकर 55 साल की महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान लठियानी निवासी रक्षा देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रीजनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं घटना के संबंध में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात रक्षा देवी सोते समय चारपाई से नीचे जा गिरी, जिससे उसे चोटें आई घटना के बाद उसके परिजन उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि, रक्षा देवी बचपन से ही किसी बीमारी से पीड़ित थी। वह खुद उठकर चलने फिरने के काबिल नहीं थी। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।