शिमला, 18 जुलाई: रोहड़ू के कलगांव की दम्पति(Couple Suicide) के खुदकुशी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं। आरोपियों में मृतक दम्पति का जेठ, जेठानी और इनकी बेटी शामिल हैं। रोहड़ू पुलिस(Rohru Police) ने दम्पति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में इन्हें गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 306,34 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर यह कार्रवाई की है। दम्पती ने सुसाइड नोट में जेठ श्याम सुंदर, जेठानी तनु और इनकी बेटी अंगिता को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। दम्पति की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी और इनके कोई बच्चा नहीं था।
रोहड़ू के डीएसपी सुनील नेगी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है। पिछले कल शुक्रवार को दम्पति ने जंगल में जाकर एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी थी। 42 वर्षीय शांता कुमार और 40 वर्षीय मीना का शव शील गांव के जंगल में फांसी के फंदे से लटका मिलने पर हडक़म्प मच गया था।