सोलन : फोरलेन निर्माण कार्य में जुटी कम्पनी फोरलेन निर्माण में अवैज्ञानिक तरीके से कटिग कर रही है। जिससे लोगो के घरो पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। मानसून की पहली बारिश ने ही लोगो के घरो मे पानी भर दिया । इसका बडा कारण फोरलेन निमार्ण कम्पनी द्वारा अवैज्ञानिक कार्य है। हांलाकि लोगों ने कई बार हर स्तर पर गुहार लगाई, लेकिन उनकी इस रामराज्य में सुनने वाला कोई नहीं है।
बीते वर्ष भी बरसात के चलते कई आशियाने धाराशायी हो गये थे तो कईयो का सारा सामान नष्ट हो गया था व कारोबार ठप हो गया। लेकिन किसी ने सबक न लिया व इस वर्ष भी कमोवेश ऐसी ही स्थिति बनती नजर आ रही है। कुमारहट्टी व रबोन में कई मकान खतरे में हैं। बीती रात हुई बारिश के चलते रबोन के कई घरों में पानी घुस गया। पूरी रात लोग डर के साए में रहने को मजबूर रहे।
पीड़ित परिवार का कहना था कि अभी तो बरसात शुरू हुई है और घरों में तालाब जैसी स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा की कई बार फोरलेन के अधिकारियों व जिला प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई इस और ध्यान नहीं दे रहा।
इस बारे जब सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल से बात की गई तो उन्होंने माना कि फोरलेन निर्माण में लगी कम्पनी बेतरतीब कंटिग की है। जिससे कई घरो पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं मौके का जायजा लिया व अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का जल्द ही निवारण किया जाएगा। गौरतलब है की पिछले वर्षो में हुए घरो के नुक्सान का मुआवजा अभी तक लोगो को नहीं मिला है। ऐसे में मेहनत करके अपना आशियाना बनाने वाले कहा जाएंगे।