नाहन : विकास खंड के कंडईवाला का एक फौजी कोरोना संक्रमित पाया गया है। 23 जून को डयूटी से लौटा था। लौटने के बाद फौजी को होम क्वारंटाइन किया गया था। एक सप्ताह बाद फौजी के सैंपल 30 जून को लिए गए थे। हांलाकि रिपोर्ट बुधवार को आनी थी, लेकिन इसे पैंडिंग किया गया था। आज दोपहर रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है।
36 वर्षीय फौजी को त्रिलोकपुर कोविड केयर सैंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही परिवार की सैंपलिंग करने का खाका भी तैयार किया जा रहा है। उधर खंड स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनीषा अग्रवाल ने पुष्टि की है।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें