बिलासपुर : जिला की ग्राम पंचायत छडोल में ससुर द्वारा बेरहमी से बहू की पिटाई का मामला सामने आया है। बहू को घायल अवस्था में अस्पताल पंहुचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत छडोल में ससुर ने बहू की बुरी तरह से पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि महिला के पति का कुछ माह पहले निधन हो चुका है। महिला के 2 बच्चे हैं। उधर, पिटाई के बाद महिला को घायल अवस्था में 108 एंबुलैंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।