परवाणु: कोरोना संकट के बीच हिमाचल प्रदेश में नाशपाती सेब से मंहगी बिक रही है। प्रदेश में सेब जहां 1400 रुपए प्रति बॉक्स बिक रहा है। वहीं मोटी डंडी “नाशपाती” 2200 रुपए प्रति बॉक्स के हिसाब से बिकी है। बागबानों को नाशपाती के अच्छे दाम मिलने से उनके चेहरे पर रौनक आ गई है। वहीं प्रदेश की सबसे बड़ी फल मंडी भट्टाकुफर में शनिवार को टाइडमैन सेब के 88 बॉक्स पहुंचे।
सेब के ये बॉक्स करसोेग क्षेत्र से आए। फल मंडी में सेब 500 से 1500 रुपए प्रति पेटी बिका। सेब सीजन के रफ्तार पकड़ते ही सेब के दामों में भी उछाल आने लगा है। कुल मिलाकर आम लोगो को नाशपाती के जायके के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी।
Latest
- मंडी : परिवारों तक पहुंची कंगना व विक्रमादित्य की जुबानी जंग
- वोटर हेल्पलाइन एप्प या वोटर पोर्टल पर 4 मई तक करें पंजीकरण
- सोलन : EVM व VVPAT मशीनों का प्रथम स्तरीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न
- शिमला : डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि
- सुजानपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई, मेला ग्राउंड में कई दुकानों का सामान जब्त