चंबा : जिला में होम क्वारंटाइन महिला की मौत होने से सनसनी फैल गई। यह महिला हाल ही में चंडीगढ़ से चंबा आई थी। जहां से महिला को होम क्वारंटाइन किया गया था। महिला पहले से ही अन्य रोगों से ग्रसित थी।
खबर की पुष्टि करते हुए सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि महिला का कोरोना टैस्ट सैंपल ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला में किसी प्रकार के लक्षण नहीं थे। महिला पहले से ही बीमार थी, मगर एहतियात के तौर पर सैंपल ले लिया गया है। महिला दो माह तक चंडीगढ़ में अपनी बेटी के घर रह रही थी। मौत अचानक हुई है। महिला की दोनों टांगों में सूजन थी। आशा वर्कर ने भी महिला को नियमित जांचा। देर शाम तक सैंपल की रिपोर्ट आ सकती है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी एक युवक की मौत हो चुकी है। जिसका एहतियात पर लिया गया कोरोना सैंपल पॉजीटिव पाया गया था। हालांकि युवक की मौत का कारण कुत्ते का काटना रहा था। इस युवक को करीब आठ माह पहले कुत्ते ने काटा था। वर्तमान में जिला में आठ एक्टिव केस है। 43 लोग स्वस्थ भी हुए है। जबकि एक युवक की नॉन कोविड रिजन से डेथ हुई है।