बिलासपुर : जिला में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव आए मामलों में एक 26 वर्षीय युवक शामिल है जोकि सोनीपत से 15 तारीख को वापिस लौटा था। दूसरा युवक 27 वर्ष का है जो दिल्ली से आया था और इसे राम मंदिर घुमारवीं में क्वारंटाइन किया गया था। यह भटौली गांव का रहने वाला है, जबकि एक अन्य 30 वर्षीय व्यक्ति गुड़गांव, हरियाणा 19 जून को शहर में पहुंचा था, इसे भी प्रशासन ने राम मंदिर में क्वारंटाइन किया हुआ था। व्यक्ति ग्वाल मुथानी गांव का रहने वाला है।
संक्रमितों में एक 3 साल का बच्चा भी शामिल है जोकि 19 जून को दिल्ली से आया था। 60 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया, यह भी दिल्ली से लौटा था। बुजुर्ग भटौली गांव का रहने वाला है।