मंडी: सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल एम राजाराजन ने बताया कि जेएके राइफल्स प्रशिक्षण केन्द्र में कोरोना वायरस पॉजिटिव केस पाए जाने के कारण सेना मुख्यालय ने आगामी आदेशों तक चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण केन्द्र में भेजने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। प्रशिक्षण केन्द्र भेजने को लेकर आगामी तारीखों बारे बाद में सूचित किया जाएगा।
कर्नल एम राजाराजन ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा पड्डल मैदान में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित सेना भर्ती में 1315 उम्मीदवार चयनित हुए थे। इनमें से 476 को अभी तक रवाना किया जा चुका है। जबकि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सेना मुख्यालय ने शेष 839 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण केंद्रों में भेजने पर रोक लगा दी थी।
हालांकि बाद में सेना मुख्यालय से शेष उम्मीदवारों को प्रशिक्षण केन्द्रों में रवानगी के आदेश मिल गए थे जिसके तहत पहले जेएके राइफल्स प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 373 उम्मीदवारों की रवानगी 24 जून से 9 जुलाई, 2020 तक होनी थी। जिसे आगमी आदेशों तक टाल दिया गया है।
इस बारे अधिक जानकारी के लिए भर्ती कार्यालय मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-222287 या मोबाइल नम्बर 62300-40934 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Latest
- कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप
- करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी
- सिरमौर में पनप रहे ड्रग व माइनिंग माफिया, कांग्रेस नेता दे रहे संरक्षण
- मंडी : कंगना एक अच्छी अभिनेत्री लेकिन जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर
- ऊना : जनसभा में विधायक संजय रतन के बिगड़े बोल, माता चिंतपूर्णी की कसम देकर मांगे वोट