हमीरपुर : सुजानपुर उपमंडल के बुहला बगेहड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब शक्ति चंद (65) पुत्र महंत राम जोकि अपने खेतों में खेतीबाड़ी का कार्य कर रहा था।
अचानक पैर फिसलने से 50 फुट गहरी खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां जो अन्य लोग अपने खेती कार्यों में जुटे थे, उन्होंने उसे तत्काल उठाया और सुजानपुर अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।