बिलासपुर : विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में कार्यरत कर्मचारी कमल की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कमल (54) निवासी गांव अजनोल का रहने वाला था। मृतक श्री नैना देवी के मुख्य लंगर में लांगरी के पद पर कार्यरत था, हालांकि वह सुबह अपनी ड्यूटी पर आया था। अचानक लंगर हॉल में उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे खून की उल्टी आई। जिसके बाद उसे तुरंत समीर भर्ती आयुर्वेदिक हॉस्पिटल ले जाया गया।
कमल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घबाडल रैफर किया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंदिर न्यास के अध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भेज दिया गया है। लांगरी कमल की अचानक मौत पर सभी मंदिर न्यास के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है।