नाहन : शहर के रानीताल क्षेत्र में 41 वर्षीय शख्स मनोज कुमार ने पंखे से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मौके पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। अंतिम समाचार तक सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। पुलिस को घटना की सूचना 2 बजे के आसपास मिली।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक मनोज कुमार अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ घर की टाॅप फ्लोर पर रह रहा था। पत्नी के पांव के नीचे जमीन उस समय खिसक गई, जब उसने पति को फंदे से झूलते देखा। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
दीगर है कि करीब दो सप्ताह पहले भी एक ही दिन में दो व्यक्तियों ने अपने-अपने घरों में सुसाइड कर लिया था। महज 15 दिन के भीतर शहर में आत्महत्या की यह तीसरी घटना है।