धर्मशाला: प्रदेश के सबसे बड़े जनपद कांगड़ा में कोरोना का कहर जारी है। दोपहर 2 बजे से पहले ही 11 मामले सामने आए थे। अब कुछ देर पहले दो ओर मामले सामने आ गए हैं। इसमें अपर खेरा का रहने वाला 55 वर्षीय ड्राईवर भी शामिल है, जो दिल्ली से लौटा था। लौटने के बाद चालक को डलियारा के क्वारंटाइन सैंटर में रखा गया था। उधर एक अन्य मामले में जयसिंहपुर से ताल्लुक रखने वाला 41 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है, जो 18 मई को चेन्नई से पठानकोट पहुंचा था। व्यक्ति को ज्वालामुखी के क्वारंटाइन सैंटर में रखा गया था।
दीगर है कि बुधवार की पहली जानकारी में एक महिला अपने बेटे व बहू के साथ भी संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद दूसरे अपडेट में माता-पिता के अलावा 11 साल का बच्चा भी पॉजिटिव मिला था। जिलाधीश राकेश प्रजापति ने पुष्टि की है। इसके अलावा आज कुल्लू का भी खाता खुल गया। आनी का रहने वाला व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। यानि अब तक प्रदेष का आंकड़ा 14 है।
Latest
- 36 घंटे से जल रहा नैनीताल का जंगल, आग बुझाने में जुटे भारतीय सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर
- लाहौल-स्पीति में EVM व VVPAT को लेकर पोलिंग ऑफिसर्स को दी ट्रेनिंग
- WATCH || हिमाचल के चार IPS बेटे, देश में रियल लाइफ सिंघम बन पहाड़ का बढ़ा रहे मान
- हिमाचल में स्कूल बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्रा की मौत, नहीं था कंडक्टर
- रामपुर के जंगल में मिले महिला के अर्धनग्न शव मामले में हत्या का मामला दर्ज