कुल्लू : आनी उपमण्डल के कुफरीधार के पास आसमानी बिजली गिरने से देवदार का एक विशालकाय वृक्ष तबाह हो गया है। बिजली गिरने से पेड़ के परखचे उड़ गए हैं। यह पेड़ एनएच-305 के ठीक किनारे है।
बताया जा रहा है कि जिस समय यह बिजली गिरी तब आसपास लोगों की चहलकदमी नहीं थी अन्यथा यह हादसा लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता था। बहरहाल इस घटना में पेड़ के परखचे उड़ जाने के कारण वन विभाग को हजारों का नुक्सान हुआ है।