नाहन (एमबीएम न्यूज): अहोई अष्टमी के व्रत को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय के बाजार में खासी चहल-पहल रही। अहोई अष्टमी का व्रत महिलाओं द्वारा अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना हेतु किया जाता है। इसी के तहत आज बाजारों में खासी रौनक रही। शाम के समय तारों की छांव में अहोई माता की पूजन किया जाता है। पूजन में विशेष तौर पर गन्ने व मूली का विशेष पूजन किया जाता है।
इसी के मद्देनजर महिलाएं नाहन में सुबह से ही व्यस्त नजर आई। इस त्यौहार के पूजन पर गन्ने का विशेष महत्व है। गन्नों की विशेष डिमांड के चलते विक्रेताओं ने जमकर चांदी भी कूटी। गन्ने का एक जोड़ा 50 रुपए में बिका। करवाचौथ का व्रत जहां पतियों की लंबी उम्र की मनोकामना के लिए किया जाता है, वहीं इस कठिन व्रत को बच्चों के लिए किया जाता है।