शिमला : राजधानी में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। पिता पर अपनी ही नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता अभी 8 साल की है। पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। घटना कुसुम्पटी पुलिस चौकी इलाके की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने अपने पति की मृत्यु के बाद कुसुम्पटी क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति से शादी की थी। महिला के तीन बच्चे हैं और इनके साथ वह इसी व्यक्ति के साथ रह रही है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कल रात जब उसकी नींद टूटी, तो पाया कि उसका पति उसकी 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर रहा है। बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे और वह दर्द से कराह रही थी। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर छोटा शिमला थाना पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 376 व 336 में प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपित के विरुद्ध पोक्सो एक्ट भी लगा है।