शिमला: कोरोना के खौफ के बीच जिला के देहा इलाके में गोली चलने की वारदात से हड़कंप मच गया। इस घटना में 19 वर्षीय युवक घायल हो गया। उसे आईजीएमसी रैफर किया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गोली चलाने वालें का पता नहीं लग पाया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम ठियोग तहसील के पडगेहा निवासी बाबी पुत्र मदन लाल सोमवार शाम मिहाना नाला में पानी पी रहा था। तभी किसी अज्ञात शख्स ने बंदूक से गोली चला दी। गोली के छर्रे बाॅबी के शरीर पर लगे और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों को जब घटना का पता चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बाबी को निकटवर्ती अस्पताल ले गए। जहां से उसे आईजीएमसी अस्पताल रैफर किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित युवक का उपचार चल रहा है। वहीं देहा थाना में आईपीसी की धाराओं 336, 337, 188, 269, 270 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गोली चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।