नाहन : शहर में कर्फ्यू में ढील के दौरान चौगान मैदान में अफरा-तफरी मच गई। खरीदारी के दौरान लोग यह तक भूल गए कि वह सोशल दूरी को न बनाकर अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। साथ ही मैदान में मौजूद अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल दिया है। शहरवासियों में इस तरह हड़कंप देखकर मौके पर मौजूद जिलाधीश डॉ. आर के परुथी ने तुरंत ही रोजाना सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का फैसला लिया है।
https://www.facebook.com/mbmtodays/videos/1807013109429453/
अहम बात यह है कि 3 घंटे की ढील में लोग स्कूटर, बाइक को लेकर सड़कों पर निकल पड़े। लिहाजा प्रशासन अब इस बात पर भी फैसला लेने पर विचार कर रहा है कि ढील के दौरान वाहनों को बाजार में या सड़कों पर उतरने की इजाजत ना दी जाए। खरीददारी के लिए वाहनों के इस्तेमाल ने प्रशासन की परेशानी को और बढ़ा दिया है। उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने कहा कि लोगों को अपने स्तर पर भी सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए। चौगान मैदान में समूचा प्रशासनिक अमला मौजूद था। अहम बात यह भी थी कि लोगों ने अनावश्यक खरीदारी कर ली। इस कारण सब्जी की किल्लत भी पैदा हो गई। मौके का जायजा लेने पर पता चला कि जिस व्यक्ति को एक किलो मटर की आवश्यकता थी वह 4 किलो की खरीदारी कर रहा था। दीगर है कि करीब 40 घंटे बाद आज कर्फ्यू में ढील दी गई थी।