शिमला : शिक्षित तबका कोरोना वायरस को लेकर अपने साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी जोखिम में डाल रहा है। सरकार की गाइडलाइन्स को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। यही कारण है कि सरकार को सख्ती करने पर विवश होना पड़ रहा है। ताजा मामले में छोटा शिमला पुलिस ने महिला डॉक्टर मंजुला गुप्ता पत्नी पीके गुप्ता निवासी थ्रोच हाऊस, क्लिफ एस्टेट (ओकओवर) के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ने कोरोना गाइडलाइन्स की पालना नहीं की।
हाल ही में महिला डॉक्टर इंगलैंड से लौटी थी। आईजीएमसी में जांच के बाद महिला को क्वारंटाइन पर जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन वो इसका भी उल्लघंन करते पाई गई। दीगर है कि रोहडू में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर दंपत्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, जो इंडोनेशिया से लौटा था। उधर एसपी ने महिला डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।