कुल्लू: मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर भुंतर कस्बे में ब्यास नदी पर बने पुराने भुंतर पुल से एक महिला ने छलांग लगा दी और नदी में लापता हो गई है। घटना बुधवार सुबह की है जब एक महिला पुराने पुल पर गई और अचानक में कूद गई। आसपास के लोगों ने भी नदी में महिला को छलांग लगाते हुए देखा और कुछ लोगों ने किनारे दौड़कर महिला को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक महिला नदी में लापता हो गई थी।
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस महिला की तलाश करने में जुट गई है। लेकिन अभी तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। महिला कौन है और ब्यास नदी में क्यों छलांग लगाई, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि राफ्टिंग करवाने वालों को भी पुलिस ने हिदायत दी है कि महिला की खोज की जाए ताकि महिला का पता चल सके।