शिमला : कसुपंटी निर्वाचन क्षेत्र से विजया ज्योति सेन को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में सदस्य तथा रूपा शर्मा, विजय परमार और प्रेम ठाकुर को आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए जाने पर जिला भाजपा सदस्य प्रीतम ठाकुर, कसुंपटी भाजपा मंडल के अध्यक्ष जितेंन्द्र भोटका, महामंत्री पवन कुमार और चिंरजी लाल, उपाध्यक्ष संजय ठाकुर सहित मंडल के अनेक पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
उनका कहना है कि प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में चार नाम शामिल किए जाने से कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव में मजबूत होकर उभरेगी। विजय ज्योति सेन ने बताया कि जिस प्रकार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिंदल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सबसे अनुभवी एवं दूरदर्शी व्यक्ति के अतिरिक्त प्रदेश भाजपा के स्तंभ माने जाते हैं जिनके द्वारा बड़ी सूझबूझ के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिससे निश्चित रूप से वर्ष 2022 में प्रदेश में भाजपा दोबारा रिपीट करेगी। जयराम ठाकुर पुनः मुख्यमंत्री होगें।
उन्होने बताया कि कसुपंटी निर्वाचन क्षेत्र से नए सदस्यों को भाजपा में शामिल करने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया जाएगा, ताकि कसुंपटी में भाजपा का किला सुदृढ़ बन सके।