रिकांगपिओ: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार सुबह एक बार पुनः बर्फबारी हुई। कई दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद एक बार पुनः बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन ढलने के साथ ही बर्फबारी थम गई,.तब तक रिकांगपिओ में करीब 3 इंच बर्फबारी हुई। इसी तरह छितकुल में करीब एक फ़ीट बर्फबारी होने की सूचना मिली है। जिला के कल्पा, गंग्युल घाटी के रोपा,ज्ञाबुंग, रुशकलंग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की सूचना मिली है। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है।
वीरवार सुबह करीब पांच बजे एनएच- 5 पर रल्ली के समीप एक नाला में हिमस्खलन गिरने से एनएच- 5 करीब पांच घंटा अवरुद्ध रहा। मार्ग अवरुद्ध होने से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। गनीमत रही है हिमस्खलन आते समय।मार्ग पर कोई वाहन नही था, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता था।
एनएच विभाग के मशीन आने के बाद करीब 10 बजे मार्ग बहाल होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। उधर वीरवार द को उरनी ढांक के पास चट्टाने खिसकने से उरनी ढांक पर सतलुज नदी के ऊपर बने पूल को क्षति हुई है। जिस कारण दोपहर से सभी वाहनों को वाया उरनी गांव के सम्पर्क सड़क से भेजा गया। खबर की पुष्टि करते हुए एनएच- 5 के मोहन मेहता नेगी ने कहा कि वीरवार को पहाड़ी से चट्टाने खिसकने से पूल की प्लेट को नुकसान हुआ है। प्लेट व अन्य नुकसान को रिपेयर किया जा रहा है। वीरवार रात या शुक्रवार सुबह तक पूल को बहाल किया जाएगा।