सोलन : फोरलेन निर्माण करने वाली कंपनी की एक ओर बड़ी लापरवाही सामने आई है। कंपनी ने एक परिवार के घर को जाने वाला मुख्य रास्ता ही बंद कर दिया है। जिसके चलते घर के सदस्यों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही लाखो की गाड़ियां भी घर के अंदर बीते एक वर्ष से धूल फांक रही है। घर के मुख्य द्वारा इस बाबत संबंधित विभागों, उपयुक्त सोलन से लेकर प्रदेश के मुखया तक अपनी समस्या पहुंचा चुके है लेकिन किसी भी स्तर से कोई भी कार्र्रवाई नही हुई है, मिले है तो सिर्फ कोरे आश्वासन।
बात करते हुए घर के मुख्य अरविंदर सिंह ने बताया कि वह किसी कार्य से पिछले वर्ष विदेश गए हुए था। पीछे से बिना किसी नोटिस व जानकारी दिए फोरलेन का कार्य करने वाली कंपनी ने उनका रास्ता खोद दिया। जिस वजह से उनकी दो कारे घर के अंदर ही फसी हुई है।उन्होंने कहा कि इसके बारे में उन्होंने सभी सम्बधित अधिकारियों से पत्राचार भी किया लेकिन सिर्फ कोरे आश्वासनों के सिवा उन्हें कुछ नही मिला है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का हल करवाने की मांग की है।