ऊना : जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने जिला भाजपा के नेतृत्व से चर्चा के बाद सोमवार को ज़िला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि केबिनेट मंत्री वीरेंद्र कँवर, भाजपा नेता व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक राजेश ठाकुर, बलवीर चौधरी, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, उधोग निगम प्रो राम कुमार सहित अन्य नेताओं से विचार विमर्श कर कार्यकारिणी बनाई गई है। मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप संधू, धर्मजीत सिंह, जगजीत सिंह, पहू लाल भारद्वाज, राजीव कालिया व राज कुमार डोगरा को नियुक्त किया गया। वहीं महामंत्री का कार्यभार राज कुमार पठानिया व अर्जुन सिंह को सौंपा गया।
उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में सचिव पद कमलेश कुमारी, राज कुमार धीमान, कुसम लता, तृप्ता ठाकुर,सरवन कुमार, ओंकार नाथ व शिवानी चौधरी को दिया गया है। मीडिया प्रभारी के पद पर विनय शर्मा को नियुक्त किया गया। जबकि ज़िला सह-मीडिया प्रभारी बलबिंद्र गोल्डी को बनाया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष का पद मलकीत सिंह को सौंपा गया। मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी और आगामी कार्यक्रमों की चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य गंभीरता के साथ कार्य करें और अपने अपने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य पदाधिकारियों व मोर्चो की घोषणा भी की जाएगी। टीम में सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व है और युवा, महिला व अन्य सभी वर्गों को उचित स्थान दिया गया है।
यह होंगे कार्यकारणी सदस्य…
मनोहर शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी में राकेश सिंह, बलवंत ठाकुर, जगदेव सिंह, सतीश ठाकुर, दविंद्र कौशल, सुभाष सैणी, अंबिका दत्त, अंजू बाला, रेखा चौधरी, रजिंद्र मलांगड़, मेला राम, बलवंत सिंह, मंगल सिंह, रजिंद्र राजू, सुरेश बांका, बलराम सिंह, शकुंतला देवी, कंचन ओंकार सिंह, होशियार सिंह, सुमनेस शर्मा, यशपाल पाली, राजेश कुमार, शफी मुहम्मद, कमल नैन, रजनी मनकोटिया, वंदना कुमारी, नीता कुमारी, सुरजीत कौर, कमला देवी, पवन लम्बड़दार, सुषमा देवी, नरेश जसपाल, वकील सिंह, कमलेश कुमारी, बलदेव सिंह, सुषमा देवी, रितु देवी, जरनैल सिंह, संदीप सरोच, सुरेंद्र सिंह, सतीश गर्ग, लखवीर सिंह, सरोज ठाकुर, राज ठाकुर, दलजीत कौर, धर्मेंद्र राणा, गुरबक्श सिंह, संजय पाठक, प्राण नाथ, रमेश कुमार, व अमरीक सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
Latest
- खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए 6 मई से होंगे खिलाडियों के ट्रायल
- #Himachal : IPL के बीच रैना पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में ममेरे भाई की मौत
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन