ऊना: नगर परिषद संतोषगढ़ के तहत वार्ड नंबर पांच में आग लगने से 30 वर्षीय महिला झुलस गई है। गंभीर हालत में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है, जहां पर महिला का उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि गैस लीक होने के कारण आग लगी थी। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को वार्ड नंबर पांच निवासी जोगिंद्र सिंह के घर में धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर पारिवारिक सदस्य व आसपास के लोग रसोई घर में पहुंचे, तो देखा कि आशा देवी आग की चपेट में है। जिस पर लोगों ने तुरंत ही आग पर नियंत्रण पाया और गंभीर हालत में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया गया। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest
- शिमला : डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि
- सुजानपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई, मेला ग्राउंड में कई दुकानों का सामान जब्त
- डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर सिरमौर कल्याण मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्रीतेश शर्मा बने हिमाचल प्रदेश बगटुर एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष
- 1991 बैच के IPS अफसर डॉक्टर अतुल वर्मा ने संभाला DGP का कार्यभार