मंडी: छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर में जारी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक शोभायात्रा आज पूरे धूमधाम से निकाली गई। दूसरी शोभायात्रा में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सर्वप्रथम उन्हें पगड़ी बांधी गई। इसके उन्होंने राज माधव राय मंदिर में जाकर विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद भव्य शोभायात्रा शुरू हुई, जो शहर भर का चक्कर काटती हुई पड्डल मैदान में जाकर संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में जिला भर से आए दर्जनों देवी-देवताओं ने भाग लिया।
वहीं देवी-देवताओं के साथ आए देवलु पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धूनों पर जमकर झूमे और महोत्सव का पूरा आनंद उठाया। स्थानीय और बाहर से आए लोगों में भी शोभायात्रा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी को महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के आशीवार्द से आज मंडी जिला को पूरे प्रदेश में सबसे बड़ा मान-सम्मान मिला है। उन्होंने देवी-देवताओं से यह मान-सम्मान बरकरार रखने की प्रार्थना भी की।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मौजूदा सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में विकास के अथाह काम हुए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिन रात प्रदेश के विकास में लगे हैं। प्रदेश आज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार से बड़ी-बड़ी योजनाओं को स्वीकृति दिलाई है। जिससे प्रदेश के विकास को नए पंख लग रहे हैं।
Latest
- शिमला : किराए के कमरे में हीटर पर मृत पड़ा मिला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस
- हिमाचल में JICA परियोजना की प्रगति की समीक्षा को 3 दिवसीय दौरे पर जापान के दूतावास के प्रतिनिधि
- पैराग्लाइडिंग व ड्रोन फ्लाइंग पर 6 मई को कांगड़ा में रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
- कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप
- करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी