शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि नई टीम में 8 पदाधिकारी स्नातक हैं, जबकि 11 पोस्ट ग्रैजुएट हैं। इसके अलावा 4 लॉ ग्रैजुएट हैं। वहीं, दो ने पीएचडी की उपाधि हासिल की हुई है व एक ने एमफिल की शिक्षा हासिल की है। इसमें उपाध्यक्ष के पद पर पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, कृपाल परमार, राम सिंह, पुरुषोत्तम गुलेरिया, संजीव कटवाल, रतन सिंह पाल, कमलेश कुमारी व धनेश्वरी ठाकुर को शामिल किया गया है।
महामंत्री के पद पर त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर व राकेश जम्वाल को जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. बिंदल ने सचिव के पद पर 8 की तैनाती की है। इसमें पायल वैद्य, बिहारी लाल शर्मा, विशाल चौहान, कुसुम सदरेट, सीमा ठाकुर, वीरेंद्र चौधरी, जयसिंह व श्रेष्ठा चौधरी हैं। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संजय सूद को सौंपी गई है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा होंगे। मीडिया प्रभारी के पद पर राकेश शर्मा को बागडोर दी गई है। अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद पर सांसद सुरेश कश्यप को दायित्व दिया गया है, जबकि अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बागडोर जवाहर लाल को दी गई है।
ओबीसी मोर्चे का प्रदेशाध्यक्ष ओपी चौधरी को बनाया गया है। राकेश शर्मा (बबली)को किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर दी गई है। इसके अलावा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा का दायित्व रश्मिधर सूद को सौंपा गया है। युवा मोर्चे की कमान इस बार चंबा के अमित ठाकुर को दी गई है। वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मोहम्मद राजबलि को दिया गया है।
Latest
- आचार संहिता के बाद हिमाचल में 7.59 करोड़ की अवैध शराब व 30 लाख की नकदी जब्त
- विधानसभा सचिवालय का निर्दलीय विधायकों को नोटिस, दलबदल विरोधी कानून में मांगा जवाब
- सोलन : शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, किसान की जिन्दा जलने से मौत
- किन्नौर : दो माह से बंद है रोपा वेली का एकमात्र SBI एटीएम, लोग परेशान
- शिमला संसदीय क्षेत्र से दयाल प्यारी को टिकट तो मुसाफिर की घर वापसी से इंकार की ये वजह…