नाहन : पोस्ट ऑफिस की आरडी व अन्य योजनाओं की आड़ में करीब 73 लाख रुपए की राशि का गबन करने वाला मास्टर माइंड सुरेश जैन खुद भूमिगत है, लेकिन लंबे अरसे बाद पुलिस ने दो गिरफ्तारियां की हैं। शहर के दो दुकानदारों सत्यपाल वर्मा व सुनील गर्ग को बीती देर शाम गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों से 3.46 लाख रुपए की रिकवरी भी कर ली गई है। अदालत से आरोपियों को मंगलवार तक के रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक लंबे अरसे बाद पुलिस ने जब इस मामले की पुरानी फाइल से धूल हटाई तो पता चला कि एक महिला द्वारा अपने खातों में राशि जमा करवाने के लिए सुरेश जैन को चैक दिए गए थे। इसमें 1.98 लाख व 1.48 लाख रुपए भरे गए थे। जैन ने इस राशि को महिला के खाते में जमा करवाने की बजाय सुनील गर्ग व सत्यपाल वर्मा को दे दिए। अब जब सुनील व सत्यपाल का महिला से कोई लेना-देना नहीं था तो उन्होंने इस राशि को क्यों खाते से निकलवा लिया। गौरतलब है कि राशि को हड़पने के मामले में सबसे पहली शिकायत संदीप परमार द्वारा दी गई थी। इसमें उन्होंने जैन पर 13.5 लाख रुपए की राशि पोस्ट ऑफिस में जमा करवाने की बजाय खुद हड़पने का आरोप लगाया था।
सूत्रों का यह भी कहना है कि अब पुलिस ने इस मामले में फाइल की हरेक परत को उखाड़ने का मन बना लिया है। दीगर है कि इस मामले में राशि को डकारने का आंकड़ा 1 करोड़ भी पार कर सकता था, लेकिन काफी लोगों ने शिकायत नहीं दर्ज करवाई, क्योंकि ऐसी भी जानकारी है कि सुरेश जैन द्वारा कच्ची पासबुक पर भी राशि को एकत्रित किया जाता था। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है। रिमांड के दौरान सख्ती से पूछताछ की जा रही है, ताकि फरार आरोपी का भी पता लगाया जा सके।
Latest
- हिमाचल में JICA परियोजना की प्रगति की समीक्षा को 3 दिवसीय दौरे पर जापान के दूतावास के प्रतिनिधि
- पैराग्लाइडिंग व ड्रोन फ्लाइंग पर 6 मई को कांगड़ा में रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
- कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप
- करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी
- सिरमौर में पनप रहे ड्रग व माइनिंग माफिया, कांग्रेस नेता दे रहे संरक्षण