सुंदरनगर: अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटेलिटी सम्मेलन-2020 का आयोजन नोएडा के नॉलेज पार्क में किया गया। इसमें शहर के डॉ. पंकज शर्मा को हॉस्पिटेलिटी शैक्षणिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस समय डॉ. शर्मा सोलन के एलआर होटल मैनेजमेंट संस्थान में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. शर्मा को यह पुरस्कार उच्च न्यायालय के न्यायधीश श्री भंवर सिंह के हाथों ग्रहण करने का सौभाग्य मिला।
डॉ. शर्मा को यह सम्मान हॉस्पिटेलिटी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। पिता सुरेश कुमार वन विभाग में रेंजर के पद से सेवानिवृत हुए। माता सुषमा शर्मा भी गर्वनमेन्ट सेक्टर से रिटायर हुई हैं। डॉ. शर्मा ने होटल व टूरिज्म मैनेजमेंट में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। साथ ही 12 साल का शैक्षणिक अनुभव है।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा