कुल्लू: पूरे देश में ऑल इंडिया बैंक कर्मियों ने 3 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय हड़ताल के दौरान कुल्लू मुख्यालय में सभी बैंको के कर्मचारियों ने सामूहिक तौर पर केंद्र सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबारी की। इस दौरान कर्मचारियों ने केद्र सरकार से अपनी मांगो को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। जिसमें सैंकड़ों कर्मचारियों ने बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगो को लेकर केद्र की मोदी सरकार को घेरा। बैंक कर्मचारियों ने केद्र सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर इस हड़ताल के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो अप्रैल माह में अनिशिचित कालीन हड्ताल की जाएगी। जिसमे ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी संघ केंद्र सरकार से जल्द मांगे पूरी करने का आग्रह करेगी।
बैंक कर्मी जय सिंह हंस ने बताया कि नबंम्वर 2017 से लेकर बैंक कर्मियों की सैलरी रिवाइज नहीं हुई है। जिसके लिए ऑल इंडिया बैंक कर्मियों ने 2 दिन की राष्ट्रीय स्तरीय हड़ताल की है। बैंक कर्मियों की मांग है कि 5 डे बैंकिंग, सैंलरी रिवाइज, प्रमोशन और स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए। जिससे इसके बाद मार्च में भी 3 दिन की स्ट्राइक है। इसमें भी अगर सरकार बैंक कर्मियों की मांगों को नहीं मानेगी तो अप्रैल माह अनिशिचित कालीन हड़ताल पर जाएगे। कुल्लू में चल रही हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। लोगों को बैंक से संबंधित काम न होने से मायूस होकर लौटना पड़ा है।