ऊना : एक तरफ आधुनिक युग आगे बढ़ रहा है तो वहीं हमारे देश व प्रदेश में आज भी कुछ लोग लोग जात-पात से ऊपर नहीं उठ पाए हैं। आए दिन इसके मामले सामने आते हैं। ताजा मामला ऊना में सामने आया है जहां छोटी जाति में विवाह करना लड़के को भारी पड़ गया। शादी के बाद परिवार ने न केवल वधू बल्कि बेटे को भी घर में प्रवेश से यह बोलकर इंकार कर दिया कि बहू छोटी जाति से है। जिसके बाद नव दंपत्ति को पशुशाला में अपना गुजर बसर करना पड़ रहा है।
ऐसे में सवाल उठते हैं कि आखिर ऐसी सोच से देश कब आगे निकलेगा। उधर, पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय विवाहिता ने महिला पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में नगल के एक युवक ने इसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबध बनाए। बाद में युवक शादी से मुकर गया। पीडि़ता ने उस समय पुलिस के पास केस दर्ज करवाना चाहिए तो डर के मारे उन्होंने गुरुद्वारा में इन दोनों की शादी करवा दी।
शादी के बाद जब अपने पति संग ससुराल पहुंची तो उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने इसे छोटी जाति बोलकर घर में घुसने नहीं दिया। जिसकी वजह से पति-पत्नी को पशुशाला में रहने को मजबूर होना पड़ा। वहीं ससुराल पक्ष इसे दहेज के लिए प्रताडि़त करता है। पुलिस ने इस संबंध में मामला 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी दिवाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।