कुल्लू : बुधवार रात से यातायात के लिए बंद पड़े लारजी सैज और भुंतर मणिकर्ण मार्ग को बहाल कर दिया है। लारजी सैंज मार्ग पागल नाला के पास भारी मलबा आने के कारण यातायात के लिए बंद हो गया था, जिसके चलते यहां मार्ग के दोनों तरफ दर्जनों वाहन रात भर फंसे रहे। देर रात को विभाग ने मार्ग को बहाल कर दिया था। जिसके चलते यहां फंसे वाहनों को घटनास्थल से आर पार किया गया।
दूसरी तरफ भुंतर मणिकर्ण मार्ग भी रात से सारणी के पास मलवा आने के कारण यातायात के लिए बंद पड़ गया था। इसे भी कड़ी मशक्कत के बाद सुबह यातायात के लिए बहाल कर दिया है। हालांकि यहां बार-बार लैंडस्लाइडिंग जारी है, जिसके चलते यहां से वाहनों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। मगर प्रशासन और विभाग ने यहां मशीनरी तैनात की हुई है।