नाहन : बुधवार को शहर पूरी तरह से भगवा रंग में डूबा हुआ था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनकर पहली बार गृह निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचे डॉ राजीव बिंदल का जबरदस्त इस्तकबाल हुआ। शायद ही कोई घर ऐसा होगा जहां बिंदल के आने की चर्चा न हो रही हो। लेकिन इसके बीच ही एक सुगबुगाहट भी थी। स्वागत करने जुटी भीड़ के एक तबके में एक बड़े सवाल का जवाब तलाशा जा रहा था।
यह जानने की कोशिश की जा रही थी कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनकर डॉ. राजीव बिंदल की प्रमोशन हुई है या डिमोशन। हालांकि यह तो खुद डॉक्टर बिंदल ही बता सकते हैं कि संगठन का रास्ता क्यों चुना, लेकिन इतना जरूर है कि पार्टी के तेजतर्रार नेता डॉ राजीव बिंदल किसी भी पद की अहमियत को बेहद ही गहराई से समझते हैं। साथ ही शक्तियों का इस्तेमाल कैसे होता है, यह भी जानते हैं।
इसका ज्वलंत उदाहरण उनका विधानसभा अध्यक्ष का पद का कार्यकाल भी रहा है, जिस तरीके से करीब 2 साल व चंद दिन इस पद पर आसीन रहे, वह अपने आप में अलग है। 2022 में भाजपा को रिपीट करने मैं कामयाब रहे तो स्वाभाविक तौर पर भविष्य जबरदस्त तरीके से स्वर्णमय होगा। कुल मिलाकर डॉ. राजीव बिंदल के गृह निर्वाचन क्षेत्र में इस बात की चर्चा जबरदस्त तरीके से चल रही है कि पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर प्रमोट किया है या फिर डिमोट।
बहरहाल इतना जरूर है कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए हिन्दू आश्रम में जगह कम पड़ गई। सिरमौर के तमाम पार्टी के शीर्ष नेता स्वागत के लिए कतारबद्ध थे। इसमें पार्टी जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता के अलावा सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, रीना कश्यप, चंद्रमोहन ठाकुर, बलदेव भंडारी, बलदेव तोमर के साथ-साथ तमाम मंडल अध्यक्ष मौजूद थे, जो इस बात को इंगित करता है कि साहब का रुतबा बढ़ा है।
Latest
- ऊना : HRTC बस व कार में टक्कर, चालक की मौत कई यात्री घायल
- BA. LLB के पांच साल के कोर्स के लिए मांगे आवेदन, 19 जून को लगेगी मेरिट लिस्ट
- सोलन : ट्रक से बिना बिल पकड़े 65 व्यावसायिक सिलेंडर
- मंडी के रक्षक नहीं भक्षक हैं पूर्व CM जयराम, दोगली राजनीति से लोगों की आवाज दबाने की कोशिश
- बिलासपुर में बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर लूटे महिलाओं से गहने