नाहन: शहर में बीती रात एक चलती लग्जरी कार (डीएल12सी-जी2850) में आग लग गई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। हादसा, मोहल्ला गोविंदगढ़ में हुआ। जानकारी के मुताबिक कार के बोनट से अचानक ही आग की चिंगारियां उठी।
सवाल इस बात पर उठा कि आखिर लग्जरी कारों में क्यों इस तरीके से आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में दिल्ली के रहने वाले लोग यात्रा कर रहे थे। आसपास के लोगों ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया, इससे कार को अधिक नुकसान होने से बचा लिया गया।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल