मंडी : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से बनाला तक पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। आज सुबह करीब नौ बजे औट के पास स्थित शनि मंदिर के पास पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर नेशनल हाईवे पर आ गिरे। गनीमत यह रही कि कोई भी इन पत्थरों की चपेट में नहीं आया अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। पत्थर गिरने के कारण नेशनल हाईवे पूरी तरह से बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही औट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरलेन निर्माण में लगी मशीनरी की मदद से हाईवे पर गिरे पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू किया। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद नेशनल हाईवे को बहाल किया जा सका। एसएचओ औट ललित महंत ने पुष्टि करते हुए बताया कि हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। उन्होंने यात्रियों से हाईवे पर सावधानीपूर्वक यात्रा करने का आहवान किया है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल