• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / शिमला सहित छह जिलों में 13 को बर्फबारी का आरेंज अलर्ट, 632 सड़कों पर आवागमन ठप

शिमला सहित छह जिलों में 13 को बर्फबारी का आरेंज अलर्ट, 632 सड़कों पर आवागमन ठप

January 11, 2020 by MBM News Network

शिमला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम के मिजाज बिगड़ने से लोगों की परेशानियां फिर बढ़ने वाली हैं। मौसम विभाग ने 17 जनवरी तक पूरे प्रदेश में बारिश व बर्फबारी का अनुमान जताया है। रविवार से पूरे प्रदेश में मौसम करवट ले लेगा। शिमला सहित छह जिलों में 13 जनवरी को भारी बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की संभावना है।

शिमला सहित छह जिलों में 13 को बर्फबारी का आरेंज अलर्ट, 632 सड़कों पर आवागमन ठप
File Photo

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पर्वतीय जिलों शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति व किन्नौर में 13 जनवरी को भारी बर्फबारी का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा व ऊना में तेज बारिश व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट रहेगा।
भारी बर्फबारी के तीन दिन बाद भी जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया और सैंकड़ों सड़कें अभी भी अवरूद्व हैं। शिमला, चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों में तीन नेशनल हाईवे सहित 632 सड़कों पर शनिवार को भी परिवहन व्यवस्था ठप रही। प्रशासन द्वारा अवरूद्व सड़कों की बहाली के लिए युद्वस्तर पर कार्य चल रहा है। शिमला शहर में जनजीवन काफी हद तक पटरी पर लौट गया है तथा अधिकतर सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सुचारू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। अप्पर शिमला के तमाम इलाके अभी भी राज्य मुख्यालय से कटे हुए हैं।
अप्पर शिमला को राज्य मुख्यालय से जोड़ने वाला भारत-तिब्बत राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बड़े वाहनों के लिए लगातार पांचवे दिन ठप्प रहा। इस कारण अप्पर शिमला के कई इलाके राजधानी से कटे रहे और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लोक निर्माण विभाग ने कहा है कि तीन एनएच सहित 632 सड़कें बर्फबारी से शनिवार को भी अवरूद्व रहीं। अकेले शिमला जोन में 488 सड़कों पर वाहनों की रफतार थमी हुई है। इनमें रोहड़ू सर्कल की 205, रामपुर सर्कल की 167 और शिमला सर्कल की 104 सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा मंडी जोन में 109 ओर कुल्लू जोन में 39 सड़कें बर्फबारी के चलते अवरूद्व हैं। बर्फबारी से लोनिवि को अब तक 10386.41 लाख का नुकसान हुआ है।

Filed Under: मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021