रिकांगपिओ: हालांकि समूचे जनपद में बर्फबारी ने लोगों को घरों में समेट दिया है, क्योंकि रास्ते बंद हैं तो तापमान भी माइनस में पहुंच रहा है। लेकिन अगर बर्फबारी में सबसे अधिक कहीं चर्चा हो रही है तो वो है, टिंकू नाला की। यहां चंद रोज पहले बर्फ के सैलाब का वीडियो सामने आया था। इसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा था कि कैसे पानी की तरह बर्फ बह रही है।
अब एक ताजा वीडियो सामने आया है। इसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, टिंकू नाला से हिमखंड टूट कर हाईवे पर पहुंचता है। बर्फ की कई फुट ऊंची व मोटी सतह कई फुट तक हाईवे पर ही चलने लगी। इसकी चपेट में आने से कई वाहन बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 8 जनवरी का है। सनद रहे कि प्रशासन भी समय-समय पर प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह इस जनपद में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी करता है।
प्रशासन ने लोगों व पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील भी की है। दीगर है कि मौसम विभाग ने 13 जनवरी को प्रदेश में बर्फबारी व बारिश की चेतावनी भी जारी की है।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें