कुल्लू : धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण के दुर्गम क्षेत्र में बर्फ के बीच फंसे 12 पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। यह पर्यटक मणिकर्ण घाटी के तोष क्षेत्र में घूमने निकले थे कि अचानक बर्फबारी के बीच क्षेत्र में फंस गए। पर्यटकों ने अपने आपको क्षेत्र में फंसे होने की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू दल घटनास्थल की ओर रवाना हो गया था। जिसके चलते इन 12 पर्यटकों को पुलिस व रेस्क्यू दल ने सुरक्षित निकाल लिया है।
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि तोष घाटी में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। गौरव सिंह ने बताया कि यह पर्यटक उत्तर प्रदेश व दिल्ली के रहने वाले हैं जो मणिकर्ण घाटी घूमने आए थे। इस दौरान वे तोष क्षेत्र में घूमने के लिए निकले थे की भारी बर्फबारी के बीच फंस गए।