संगड़ाह : उपमंडल में इन दिनों बाघ का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बीते रात को उपमंडल के सैंज मे रात को बाघ ने 10 बकरियों को अपना शिकार बना दिया। बकरियों के मालिक आत्मा राम ने बताया कि उसके पास 13 बकरियां थी जिसमें से 10 बकरियों को रात को पशुशाला तोड़ कर अपना शिकार बना लिया। बाघ के घुसने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
गांव के लोगों का कहना है कि बकरियों के मालिक आत्मा राम का रोजी रोटी का ये एकमात्र साधन था। मगर अब बकरियां तो खत्म हो गई है जिसके कारण इस व्यक्ति का रोजी रोटी का एकमात्र साधन भी खत्म हो गया है। बीते दिनों देवामानल मे भी बाघ ने आधा दर्जन बकरियों को अपना शिकार बनाया था।
गांववासियों का कहना है कि सरकार आत्मा राम को इसका मुवजा दे ताकि ये व्यक्ति अपनी रोटी के साधन को दोबारा शुरू कर सकें। उधर ग्राम पंचायत प्रधान बलदेव ने 10 बकरियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने इस बारे में वन विभाग और पशु चिकित्सक को भी सूचित कर दिया है।