• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना में बाइक सवार दो युवकों से 4 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार 

ऊना में बाइक सवार दो युवकों से 4 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार 

January 1, 2020 by MBM News Network

ऊना : पुलिस थाना हरोली के तहत गांव सिंगा में पुलिस ने दो बाइक सवार युवकों से 4 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान विजय व राजेश निवासी बेनीवाल गढ़शंकर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिंगा में दो युवकों को जांच के लिए रोका।ऊना में बाइक सवार दो युवकों से 4 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार 

इसी बीच दोनों युवक आनाकानी करने लगे। जब पुलिस ने तलाशी ली तो युवकों से 4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ जिस पर दोनों कोई जवाब ना दे पाए। पुलिस ने दोनों से चिट्टा बरामद कर लिया है। आरोपियो से पूछताछ की जा रही है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इनके पास यह चिट्टा कहां से आया। क्या इन्होंने अपने लिए रखा था या यह कहीं सप्लाई करने जा रहे थे।

उधर डीएसपी हरोली अनिल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

Filed Under: ऊना, क्राइम, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021