सोलन : नालागढ़ के सेशन कोर्ट से एक कैदी के भागने का मामला सामने आया है। घटना 10 बजे की बताई जा रही है। जब कंडाघाट जेल से पुलिस एक कैदी को नालागढ़ सेशन कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आई थी। जैसे ही पुलिस तीसरी मंजिल पर बने सेशन कोर्ट में कैदी को पेश करने के लिए ले गई तो कैदी ने बाथरूम का बहाना किया। वह बाथरूम के अंदर चला गया और कैदी द्वारा बड़ी ही चालाकी से बाथरूम की खिड़की तोड़ी गई। तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर वह फरार हो गया। कैदी के भागने की खबर मिलने के बाद नालागढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर पहरा दे रहे हैं। पुलिस की गाड़ियां कैदी को ढूंढने में लगी हुई हैं। लेकिन अभी भी कैदी का कोई अता-पता नहीं लग रहा है। इस बारे में जब हमने एसपी बद्दी रोहित मालपानी से बात की तो उन्होंने कहा कि कंडाघाट पुलिस कैदी को पेशी के लिए नालागढ़ सेशन कोर्ट में लाई थी। वह बाथरूम का बहाना कर तीसरी मंजिल से छलांग लगा कर भाग गया। एसपी बद्दी का कहना है कि पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस कैदी को ढूंढने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि पुलिस जल्द ही कैदी को गिरफ्तार कर लेगी।
रोहित मालपानी से जब हमने यह पूछा कि कैदी के भागने में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने यह कहा कि यह शिमला पुलिस का मामला है। शिमला पुलिस के ही जवान उसे पेश करने के लिए नालागढ़ लाए थे। इसमें जो भी कार्रवाई होगी शिमला पुलिस करेगी। बिहार निवासी कैदी के भागने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। अगर कंडाघाट पुलिस एक कैदी को पेशी के लिए नालागढ़ कोर्ट ला सकती है तो इतनी बड़ी चूक पुलिस से कैसे हो सकती है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक कैदी को पकड़ कर लाती है।
Latest
- वीरभद्र का बेटा हूं, घी सीधी उंगली से न निकले तो उंगली टेढ़ी करना भी जानता हूं
- सोलन : गहने व नकदी चोरी के मामले में युवक काबू, CCTV ने निभाया अहम रोल
- अरब सागर में 173 KG नशीले पदार्थ ले जा रही मछली पकड़ने वाली नाव जब्त, दो गिरफ्तार
- IAS बन समाज सेवा करना है नादौन की शालिनी का सपना, आर्ट्स में तृतीय स्थान…
- ऊना : कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता की डंडे से की पिटाई, FIR