शिलाई : ग्राम पंचायत शिलाई के भवन में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से कई लाख रूपए का नुक्सान हुआ है। जानकारी अनुसार आग सुबह के समय लगी, जैसे ही लोगों ने ग्राम पंचायत भवन से धुआं निकलते देखा तुरंत अग्रिशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया आग से काफी नुक्सान हो चुका था।
ग्राम पंचायत प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह के समय पंचायत भवन में आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उन्होंने बताया कि दमकल दस्तों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 5 लाख रूपए का नुक्सान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
Latest
- कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप
- करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी
- सिरमौर में पनप रहे ड्रग व माइनिंग माफिया, कांग्रेस नेता दे रहे संरक्षण
- मंडी : कंगना एक अच्छी अभिनेत्री लेकिन जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर
- ऊना : जनसभा में विधायक संजय रतन के बिगड़े बोल, माता चिंतपूर्णी की कसम देकर मांगे वोट