ऊना : गगरेट विस क्षेत्र के तहत गांव संघनई में 108 एंबुलेंस वाहन कर्मियों ने एक महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया है। महिला ने लड़के को जन्म दिया है। शिशु व महिला दोनों स्वस्थ है। जिन्हें आगामी उपचार के लिए दौलतपुर चौक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
108 एंबुलेंस सेवा ऊना व हमीरपुर के प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि गुरवार रात आठ बजकर 19 मिनट पर संघनई गांव से महिला रीना (25) की तबीयब खराब होने संबंधित कॉल 108 एंबुलेंस सेवा को मिली थी। जिसके चलते तुरंत ही दौलतपुर चौक 108 एंबुलेंस पायलट पंकज व तकनीशियन सीमा मौका पर पहुंचे। तकनीशियन सीमा ने महिला के वायटल चैक किए।
महिला को अधिक प्रसव पीड़ा के चलते मौका पर ही डिलीवरी करवानी पड़ी। महिला ने बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद शिशु व महिला को 108 एंबुलेंस सेवा वाहन के जरिये दौलतपुर चौक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।
Latest
- विधानसभा सचिवालय का निर्दलीय विधायकों को नोटिस, दलबदल विरोधी कानून में मांगा जवाब
- सोलन : शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, किसान की जिन्दा जलने से मौत
- किन्नौर : दो माह से बंद है रोपा वेली का एकमात्र SBI एटीएम, लोग परेशान
- शिमला संसदीय क्षेत्र से दयाल प्यारी को टिकट तो मुसाफिर की घर वापसी से इंकार की ये वजह…
- नाहन : सैनवाला के युवक ने सुसराल पक्ष पर लगाए बस से उतार कर मारपीट के आरोप