सुंदरनगर : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में 26 साल की वेटनरी डॉक्टर से दुष्कर्म और मर्डर मामले की आग हजारों किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश पहुंंच गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जहां महिला डॉक्टर के गुनहगारों के लिए कड़ी सजा की मांग हो रही है। वहीं सोमवार को मंडी के सुंदरनगर में स्कूली छात्रों ने अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल कर अप्पर बैहली से धनोटु चौक होते हुए महादेव शिव मंदिर तक रोष रैली निकाली। महिला डॉकटर के हत्यारों के लिए फांसी की सजा मांगी।
जानकारी देते हुए समाजसेवी ब्रह्मदास चौहान व स्कूली छात्राओं ने बताया कि जिस तरह से देश में महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं, यह देश के लिए शर्मनाक विषय है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने महिला डॉकटर प्रियंका रेड्डी को दुष्कर्म के बाद जिंंदा जला दिया। उसी तर्ज पर प्रियंका रेड्डी के आरोपियों को जिंदा जलाना चाहिए। जिससे प्रियंका रेड्डी के हत्यारों को इंसाफ मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इन हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वह दिन भी दूर नहीं होगा की नारी शक्ति सड़कों पर उग्र आंदोलन करेगी।
क्या था मामला
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में 26 साल की वेटनरी डॉक्टर के साथ आरोपियों ने रेप की साजिश रची और शाम को ही डॉक्टर को स्कूटी पार्क करते देखा। इसके बाद जान बूझकर स्कूटी को पंचर कर दिया। रेप के पहले आरोपियों ने शराब पी और इसके बाद मदद करने के बहाने से महिला को काबू कर और गैंगरेप व निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया गया।