शिमला : राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान में सोमवार को हिमाचल पुलिस का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान 64 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को वर्ष 2016, 2017 व 2018 के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों के लिए डीजीपी डिस्क अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश सीताराम मरड़ी ने विगत तीन सालों के अन्वेषण में विशिष्ट उपलब्धि के लिए, कानून एवं व्यवस्था के दौरान सराहनीय कार्य, असाधारण साहस का प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को इस पुरस्कार से नवाजा। आईजी आसिफ जलाल व कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
डीजीपी डिस्क का सम्मान हांसिल करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में गुरदेव शर्मा पुलिस अधीक्षक जिला मण्डी, शुभ्रा तिवारी हीरा समादेशक छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं, रोहित मालपानी पुलिस अधीक्षक पुलिस जिला बद्दी, खुशहाल शर्मां पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था पुलिस मुख्यालय शिमला, संजीव गांधी समादेशक द्वितीय वाहिनी सकोह, गौरव सिंह पुलिस अधीक्षक जिला कुल्लू, दिवाकर शर्मा पुलिस अधीक्षक जिला ऊना, मोनिका भुतुंगुरु पुलिस अधीक्षक जिला चम्बा, भगत सिंह ठाकुर, राज्य पुलिस कल्याण अधिकारी पुलिस मुख्यालय शिमला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र कालिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुप्तचर विभाग शिमला, पंकज शर्मां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीटीआर शिमला, मनमोहन सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला शिमला, उप-पुलिस अधीक्षक विजय शर्मा उप-पुलिस अधीक्षक राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला
राजेश कुमार, उप0 पुलिस अधीक्षक पीटीसी डरोह बीर बहादुर उप पुलिस अधीक्षक जिला चम्बा, सन्तोष शर्मां उप0 पुलिस अधीक्षक राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो सोलन, कुलदीप कुमार उप0 पुलिस अधीक्षक डरोह, राम करण, पुलिस अधीक्षक सलूणी जिला चम्बा, 09 पुलिस निरीक्षक निरीक्षक रविन्द्र कुमार, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला,निरीक्षक लखबीर सिंह, थाना बददी, निरीक्षक नवीन झालटा, प्रभारी विशेष अन्वेषण ईकाइ सोलन,निरीक्षक अंकुर शर्मां, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर, निरीक्षक संजय कुमार, थाना पावंटा साहिब,निरीक्षक विरोचन, थाना बरमाणा, निरीक्षक धर्म सैन, थाना सदर सोलन,निरीक्षक रजनीश ठाकुर,राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला, निरीक्षक दया राम, थाना पतलीकूहल, 08 उप-पुलिस निरीक्षक उप निरीक्षक संजय कुमार, पुलिस जिला बददी, उप निरीक्षक निरमल दास, थाना ज्वाली,उप निरीक्षक श्याम लाल, पंचरुखी, उप निरीक्षक सुभाष शास्त्री, थाना सुजानपुर, उप निरीक्षक सुभाष कुमार, द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी, सकोह, जिला कांगडा,उप निरीक्षक रुपलाल, थाना प्रभारी रामशहर,उप निरीक्षक अश्वनी कुमार,थाना प्रभारी चिढगांव उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह,प्रभारी यातायात ईकाई धर्मशाला जिला कांगडा, 10 सहायक उप-पुलिस निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार, राज्य गुप्तचर विभाग, शिमला,सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार जिला लाहौल और स्पिति, सहायक उप निरीक्षक चिरंजी लाल जिला कांगडा, सहायक उप निरीक्षक, टेक चंन्द, पुलिस प्रशिक्षण काॅलेज डरोह,जिला कांगडा, सहायक उप निरीक्षक, करतार सिंह कांगडा, सहायक उप निरीक्षक, जगदीश चन्द, जिला बिलासपुर, सहायक उप निरीक्षक, हामिद मोहमद, जिला कांगडा, सहायक उप निरीक्षक, देव राज पुलिस जिला बददी, मानद सहायक उप निरीक्षक, बलवन्त सिंह राज्य गुप्तचर विभाग, मानद सहायक उप निरीक्षक, अजय कुमार, जिला कुल्लू, 13 मुख्य आरक्षी मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबैरी, जिला हमीरपुर, मुख्य आरक्षी नरेश कुमार जिला हमीरपुर, मुख्य आरक्षी पवन कुमार, पुलिस जिला बद्दी, मुख्य आरक्षी मनोहर लाल, चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी, जंगलबैरी, जिला हमीरपुर,मुख्य आरक्षी योगेश कुमार, प्रथम भारतीय आरक्षित वाहिनी, बनगढ़, जिला ऊना, मुख्य आरक्षी आज़ाद सिंह, डरोह, जिला कांगड़ा, मुख्य आरक्षी टेक चंद, जिला मण्डी, मुख्य आरक्षी सुशील कुमार, राज्य गुप्तचर विभाग,मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, डरोह, जिला कांगड़ा, मुख्य आरक्षी विजय सिंह, जिला कुल्लू,मुख्य आरक्षी दौलत राम, जिला बिलासपुर, मुख्य आरक्षी चमन लाल, जिला सोलन, मानक मुख्य आरक्षी जोगिन्दर सिंह, ज्ञनससन तथा 05 आरक्षी, आरक्षी गोगी राम, चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी, जंगलबैरी, जिला हमीरपुर, आरक्षी भानू प्रकाश, जिला किन्नौर, आरक्षी अमरेन्द्र सिंह, जिला सिरमौर, आरक्षी नितिन कुमार, आरक्षी अली मोहम्मद, जिला सोलन शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह पुरस्कार योजना वर्ष 2009 से प्रारम्भ की गई है। वर्ष 2009 में 38, 2010 में 43, 2011 के 59, 2012 में 39, 2013 में 32, 2014 में 63 व 2015 में 44 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Latest
- हिमाचल में अब 8 लाख छात्रों व 80 हजार शिक्षकों की स्मार्ट उपस्थिति ऐप पर लगेगी हाजिरी
- पंजाब में पहली बार लोकसभा चुनाव में चौकोना मुकाबला, उहा पोह की स्थिति में मतदाता
- जिन मंदिरों में जा रही हैं कंगना, उनकी सफाई करवाना जरूरी : विक्रमादित्य सिंह
- 43 व 24 साल के सगे भाइयों ने किया नाबालिग से दुराचार, गर्भवती पीड़िता के मामा ने मांगा न्याय
- गिरिपार में ओलावृष्टि व मूसलाधार बारिश से ठंडक की लहर