नाहन : सिरमौर जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य प्रतियोगिता में पावंटा साहिब ने बाजी मारी। रविवार देर रात संपन्न मुकाबलों में राजगढ़ लोकनृत्य में दूसरे स्थान पर रहा। वहीं एकांकी में नाहन ने पहला स्थान हांसिल किया। वहीं शिलाई को दूसरा स्थान मिला।
शास्त्रीय गायन में नाहन के नवीन शर्मा पहले व यहीं के राकेश दूसरे स्थान पर रहे। हारमोनियम वादन में नाहन के रघुवीर सिंह पहले व पच्छाद के विक्रम सिंह को दूसरा स्थान हांसिल हुआ। तबला वादन में नाहन के रघुवीर ने पहला स्थान झटका। वहीं पच्छाद के हरजीत सिंह को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। कत्थक नृत्य में राजगढ़ के राजीव ठाकुर पहले स्थान पर रहे।
सितार वादन में नाहन की कामिनी शर्मा ने पहला स्थान झटका। बांसुरी वादन में नाहन की सपना देवी पहले स्थान पर रही। लोकगीत में राजगढ़ प्रथम व नाहन दूसरे स्थान पर रहा। जिला युवा सेवा व खेल अधिकारी सुशील शर्मा ने विजेता कलाकारों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया इस दफा राज्य स्तरीय युवा मोर्चा 21 से 23 दिसंबर तक नाहन में ही आयोजित हो रहा है।