सोलन : विश्व मानचित्र पर अपना नाम बना चुका सोलन शहर आज अपनी पहचान खोता जा रहा है। जहां सोलन को नगर निगम का दर्जा दिलवाने की बात की जा रही है, वहीं शहर में लोग खरीददारी करने आना पसंद नहीं कर रहे हैं। ऐसा नहीं की सोलन बाजार में शोरूम्स की कमी है या यहां ब्रैंडिड सामान नहीं मिलता। शहर में चरमराई यातायात व्यवस्था, लंबे-लंबे जाम और चालान का डर लोगों को शहर में आने से रोकता है।
बाजार के समीप ईका-दुक्का बनी पार्किंग्स हमेशा फुल रहती हैं। सोलन के आस-पास के लोग जो अपनी गाड़ियों से खरीददारी करने आते हैं। हमेशा परेशान दिखाई देते हैं। लोगों का बाजार में चालान हो जाता है। जिस वजह से लोग बाजार जाने से कतराते हैं। अब लोग सोलन बाजार की बजाए चंडीगड़ का रुख कर रहे हैं। जिसकी चिंता सोलन के दुकानदारों व व्यापारियों को सताने लगी है।
दुकानदार लाखों-करोड़ों रुपए दुकानों में लगाकर परेशान हैं और उनके माथे पर चिंता की लकीरे खींचने लगी हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता का कहना है की शहर में दुकानदारों की अनदेखी की जा रही है। व्यापारियों को सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा की जिला प्रशासन को लोगों की सुविधा के लिए जल्द से जल्द पार्किंग का निर्माण करवाना चाहिए।
उन्होंने कहा की नगरपरिषद और जिला प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिएं। पुराने बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के समीप बनने वाली पार्किंग के कार्य को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्किंग की समस्या का हल निकलवाने के लिए वह जल्द मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने