कुल्लू : देवभूमि में रघुनाथपुर जी मन्दिर में देव संसद यानी जगती की पक्रिया शुरू हो गई है। इसमें जन्हा देवता धुंबल रथ में विराजमान हुए हैं। वहीं सैकड़ों देवी-देवता निशान में विराजमान हैं। रघुनाथ जी के आदेश के बाद जगती कार्यक्रम शुरू हो गया है।
भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ी बरदार महेश्वर सिंह सभी देवी-देवताओं के पास पूछ डाल रहे हैं। यह जगती देवता धुंबल की नाराजगी पर बुलाई गई है। दशहरा उत्सव के बाद उझी घाटी के नाग धुम्बल देवता ने जगती करने के निर्देश दिए थे। जब उत्सव के बाद देवता धुंबल के स्थान को अपवित्र किया गया था, इस पर देवता नाराजगी जाहिर की थी।
अब तक जितने देवी देवताओं के पास पूछ डाली गई है, उसमें देवताओं ने गुरवाणी के माध्यम से पुरानी रिवायत को कायम रखने के लिए कहा है। लिहाजा अभी जगती जारी है।
Latest
- कांगड़ा : नारा लेखन में कविता व पोस्टर मेकिंग में तनुज अव्वल
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार