पावंटा साहिब : भाजपा मण्डल अध्यक्ष की कमान अरविंद गुप्ता को मिली है। अगले तीन साल तक वह भाजपा मंडल के अध्यक्ष रहेंगे। गुरूवार शाम को कोर कमेटी की बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। इससे पूर्व पूरे दिन बैठकों का दौर चला। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए खूब कशमकश हुई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पद के लिए 13 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की। जिनमें अरविन्द गुप्ता, दिनेश नेगी, कल्याण सिंह, मनीष तोमर, रछपाल सिंह, राकेश महरालू, अजय मेहता, शमशाद अली, रामलाल शर्मा, हितेन्द्र कुमार, दिनेश चौधरी, नवीन शर्मा व कुलदीप सिंह सैणी ने अपना नाम देकर अपना दावा प्रस्तुत किया। इन नामो में से मंडल कोर कमेटी द्वारा सात नाम फाइनल कर हाईकमान को भेजे गए हैं।
कोर कमेटी की बैठक में मंडल से सुखराम चौधरी विधायक, देवेन्द्र चौधरी, अरविन्द गुप्ता, अशोक कुमार, दिनेश नेगी, नरेश खापडा और रमेश तोमर को कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है। कोर कमेटी ने बैठक कर सात नाम हाईकमान को भेजे। जिसमें अरविंद गुप्ता के नाम पर मुहर लगी। अब भाजपा मंडल पावंटा साहिब को नया अध्यक्ष मिल गया है।
विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी सहित चुनाव प्रभारी एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा और पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंदर चौधरी सहित डाॅ प्रेम गुप्ता आदि ने अरविंद गुप्ता को बधाई दी। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।