शिमला: भाजपा की प्रदेश इकाई ने छह पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर कर दिया है। इन सभी पदाधिकारियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। भाजपा ने संगठनात्मक जिला महासु की सचिव सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों और भाजयुमो के नेता पर अनुशासन का डंडा चलाया है।
पार्टी ने कार्रवाई करते हुए इन्हें तुरंत प्रभाव से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें संगठनात्मक जिला महासू की सचिव वीना शुक्ला, जिला कार्यसमिति सदस्य गिरधारी लाल वर्मा व आमीर चंद, भाजयुमो जिला सचिव अजय खुराना और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्य प्रकाश शुक्ला व राजेश भ्रान्टा शामिल हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सोमवार को बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण इन्हे तुरंत प्रभाव से छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।